नागपंचमी के पर्व पर निकली शोभायात्रा...


राजु भास्करे /आकोला प्रतिनिधी 

आकोट तहसिल ग्राम शिवपुर के परिसर में नागपंचमी के अवसर पर ग्राम दैवता चैनु महाराज की यात्रा का आयोजन किया गया था. इस यात्रा में नागदेवता की गांव के माजी सरपंच किशोर पाटील व पोलीस पाटिल विलास पवार, गावकरी नागरिकों ने पुजा पाठ की. इसके साथ ही यहां पालखी का भी आयोजन किया गया था और अंत में महाप्रसाद का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया.प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत दो वर्षों से कोरोना काल के कारण यात्रा का आयोजन नहीं किया जा रहा था परंतु इस वर्ष स्थिती सामान्य होने के कारण इस पर्व पर यात्रा व भव्य महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन  किया गया. चैनुजी महाराज के मंदिर में हर साल नागपंचमी के पर्व पर यात्रा का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर यात्रा में नागपंचमी के दीन यात्रा निकाली जाती है और श्री चैनुजी महाराज मुर्ती की  पुरे गांव से शोभायात्रा निकालकर महाप्रसाद का आयोजन किया गया. इस आयोजन में गांव के सभी भजनी मंड़ल व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर हजारों की संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद का लाभ लिया. कार्यक्रम की सफलता के लिए चैनुजी महाराज संस्थान के सभी पदाधिकारी व  कार्यकर्ता गाव के युवाओ ने अथक प्रयास किये.

Previous Post Next Post