चिखलदरा तहसील के गांगरखेड़ा ग्राम में एक दुखद घटना घटी, जहां एक 32 वर्षीय युवक, गुणवंत काल्या धिकार, ने बेरोजगारी और आर्थिक संकट के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की माँ ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी बेरोजगारी और लोगों का कर्ज ज्यादा होने के कारण मायके चली गई थी। इसके अलावा, मनरेगा के तहत काम करने के बावजूद, उन्हें चार महीनों से पेमेंट नहीं मिली थी।इस घटना के बाद, मृतक की माँ और बहिन ने बताया कि उन्होंने मनरेगा के काम पर जाने के बाद, गुणवंत ने फाशी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों का भी सरकार से कहना है कि वे मनरेगा के तहत पेमेंट जल्द से जल्द जारी करें, ताकि और भी युवाओं को आत्महत्या करने से रोका जा सके।इस मामले की तहकीकात बिट जमादार दहिकर सर और पोलिस कांस्टेबल निलेश तोटे कर रहे हैं। यह घटना हमें बेरोजगारी और आर्थिक संकट के मुद्दे पर ध्यान देने की आवश्यकता की ओर इंगित करती है।
गांगरखेड़ा में 32 वर्षीय युवक की फाशी लेकर आत्महत्या, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के कारण!
राजु भास्करे/अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी...
