हतरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सहित 4 कर्मी निलंबित..स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सोमवार को पहुंचे थे हतरु...


 हतरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सहित 4 कर्मी निलंबित..स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सोमवार को पहुंचे थे हतरु...

राजु भास्करे/अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी

 स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए थे. सोमवार को वे चिखलदरा तहसील के अतिदुर्गम हतरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां ज्ञात हुआ कि डॉक्टर सप्ताह में एक दिन गुरुवार को ही आते हैं. ब्लड की जांच में लगने वाली सामग्री कालबाह्य हो गई है. इस बात को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने नाराजगी जताई. इस मामले में मंगलवार को जिला परिषद सीईओ संजीता महापात्र ने हातरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सहित, औषधि निर्माता और प्रयोगशाला सहित चार लोगों को निलंबित कर दिया है. उक्त कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के आदेश पर की गई.निलंबितों में हातरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रवींद्र चव्हाण, प्रयोगशाला कर्मचारी संतोष कोवे, औषधि निर्माता परेश शहा और विजय कापडे का समावेश है.इस अवसर पर मेलघाट के विधायक केवलराम काले, डीएचओ सुरेश असोले, आकाश स्वैरकर, उत्तम मोड़क, स्वप्निल वक्ते, यशवंत काले, तहसीलदार जीवन मोराणकर, बीडीओ शिवशंकर भारसाकड़े, आईसीडीएस भीमराव वानखड़े उपस्थित थे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसके साथ ही माता मृत्यु, कुपोषण कम करने के लिए निर्णय लिए जाएंगे.वही अचलपुर उपजिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने यहां के कर्मचारियों ने मुलाकात की. ठेके के तहत काम करनेवाले कर्मचारियों ने कहा कि बीते आठ माह से वेतन नहीं मिला है. इससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश दिए कि कर्मचारियों का दो दिन में वेतन दिया जाए.

____________________________________

पीने के पानी की व्यवस्था नहीं

मेलघाट में हतरू के प्राथमिक केंद्र में डॉक्टर सप्ताह में एक बार आते हैं. ब्लड शुगर की आवश्यक जांच की सामग्री कालबाह्य होने के बाद भी वहां रखी है. सोलर बंद होने से पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. जनरेटर बंद है. चुरणी ग्रामीण अस्पताल की पैथॉलॉजी जांच में निरीक्षण के दौरान मोबाइल नंबर व अन्य कमियां पाई गई.

मेलघाट से नागपुर रेफर की जांच करें..

मेलघाट के कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज को अचलपुर उपजिला अस्पताल, अमरावती जिला अस्पताल या सीधे नागपुर रेफर किया जाता है. मरीज आखिर क्यों रेफर किए जाते हैं, इसकी जांच की जाए. इस मामले को लेकर मेलघाट के विधायक केवलराम काले ने उठाया था. स्वास्थ्य मंत्री ने जांच करने के आदेश दिए.

Previous Post Next Post