जनसंवाद तथा तक्रार निवारण कार्यक्रम : मेळघाट की समस्याओं पर प्रशासन के समक्ष 28 प्रमुख मुद्दे प्रस्तुत..


 जनसंवाद तथा तक्रार निवारण कार्यक्रम : मेळघाट की समस्याओं पर प्रशासन के समक्ष 28 प्रमुख मुद्दे प्रस्तुत..

राजु भास्करे/अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी...

अमरावती जिले के सभी 14 तहसीलों में 18 फरवरी 2026 को प्रशासन द्वारा जनसंवाद तथा तक्रार निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों की शिकायतों का प्रत्यक्ष समाधान करना थाचिखलदरा तहसील में आयोजित इस कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। मेळघाट क्षेत्र से मात्र 15 शिकायतें दर्ज होना यह दर्शाता है कि या तो कार्यक्रम का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हुआ, अथवा आदिवासी समाज तक इसकी जानकारी प्रभावी रूप से नहीं पहुंच सकी।इसी दौरान जय आदिवासी समाज विकास संघटन के अध्यक्ष गानुजी गुंठूजी सावलकर ने तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर मेळघाट क्षेत्र की विभिन्न विभागों से संबंधित 28 प्रमुख एवं गंभीर समस्याओं का विस्तृत निवेदन कार्यक्रम के अध्यक्ष आमदार केवलरामजी काळे,सचिव तहसीलदार साहेब, सदस्य गटविकास अधिकारी एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।निवेदन में मेळघाट क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं — रोजगार, मनरेगा मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, वनाधिकार, प्रशासनिक जवाबदेही आदि मुद्दों को स्पष्ट रूप से रखा गया।प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को 10 दिनों के भीतर कार्रवाई कर जवाब देना अनिवार्य रहेगा। आगामी महीनों में माननीय पालकमंत्री महोदय द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की चर्चा है, जिसमें तक्रार निवारण की प्रगति का सखोल आढावा लिया जाएगा।अतः मेळघाट के सभी आदिवासी नागरिकों से अपील है कि वे अपने हक्क, अधिकार एवं समस्याओं के समाधान हेतु संगठित होकर वैधानिक एवं शांतिपूर्ण मार्ग से अपनी शिकायतें दर्ज करें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

Previous Post Next Post