आदिवासी आमरण उपोषण तीसरे दिन भी जारी, प्रशासन की एक भी अधिकारी चर्चा हेतू न आणे के विरोध में जय आदिवासी संघटना का आज चक्का जाम आंदोलन...


आदिवासी आमरण उपोषण तीसरे दिन भी जारी, प्रशासन की एक भी अधिकारी चर्चा हेतू न आणे के विरोध में जय आदिवासी संघटना का आज चक्का जाम आंदोलन...

राजु भास्करे/अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी

अमरावती जिल्हा चिखलदरा तालुका के हिरदामल गाव मे जय आदिवासी संघटना के अध्यक्ष गानु सावलकर मेळघाट के मजदुरो को मजदुरी नही रहने के वजह से सावलकर अनसन पर बैठे है लेकीन आज तिन दीन के बाहुजुद भि कोही भी अधिकारी अनसन के जगह नही पहुचे इस वजह से दि.09 फरवरी 2026 को मेन रोड चक्काजाम आंदोलन का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है मेळघाट क्षेत्र में आदिवासी समाज को मनरेगा अंतर्गत मजदूरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जय आदिवासी समाज विकास संघटन के नेतृत्व में आदिवासी मजदूर पिछले तीन दिनों से आमरण उपोषण पर बैठे हैं।इसके बावजूद आज दिनांक तक प्रशासन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी उपोषण मंडप में उपस्थित होकर चर्चा या समाधान हेतु नहीं आया, जो अत्यंत निंदनीय एवं असंवेदनशील है।तीन दिन पूर्ण होने के बाद भी प्रशासन की उदासीनता तथा एक भी अधिकारी साधा चर्चा के लिये 03 दिन मे आये नही,इसके विरोध में आदिवासी समाज एवं ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि

दिनांक 09 फरवरी 2026 को हिरदामल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में माननीय थाना प्रभारी, पुलिस स्टेशन चिखलदरा को विधिवत निवेदन सौंप दिया गया है।साथ ही इस आंदोलन की पूर्व सूचना एवं प्रतिवेदन माननीय जिल्हाधिकारी, अमरावती माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अमरावती माननीय तहसीलदार, चिखलदरासंबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इन सभी को ई-मेल के माध्यम से भेज दी गई है।संघटन का स्पष्ट कहना है कि आदिवासी समाज के पास मनरेगा रोजगार ही जीवनयापन का एकमात्र साधन है।पिछले दिनों से काम पूर्णतः बंद होने के कारण हजारों मजदूर परिवारों पर उपासमारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है,और होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के समय आदिवासी समाज गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ या पक्ष में नहीं,बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की प्राप्ति हेतु किया जा रहा है।आदिवासी समाज केवल यह मांग कर रहा है कि उन्हें उनका कानूनी हक—काम और मजदूरी—तुरंत प्रदान की जाए।

अतः

मेळघाट क्षेत्र के सभी जॉब कार्डधारक मजदूर, उनके परिवारजन,आदिवासी समाज एवं जागरूक नागरिकों से 09 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे शांतिपूर्ण चक्काजाम आंदोलन में सम्मिलित होने का नम्र आवाहन किया जाता है।यदि इसके बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया,तो आंदोलन की तीव्रता बढ़ने की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी .

Previous Post Next Post