जल जीवन मिशन योजना के बोगस बिल निकालने की तैयारियां शुरू..मेलघाट है तो मुमकिन है...


राजु भास्करे /अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी...

धारनी तहसील के करीब 150 गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत किए गए कामों के बोगस बिल गुपचुप तरीके से निकालने की खबरें सामने आते ही एक बार फिर मेलघाट में हड़कंप मच गया है मेलघाट है तो मुमकिन है की तर्ज पर ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ में लाखों रुपए के बोगस बिल निकालने की गतिविधियां जारी रहने की खबरें सामने आ रही है जल संकट की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने हर घर नल से जल के तहत जल जीवन मिशन योजना बड़े जोर शोर से संपूर्ण देश में प्रारंभ की थी बीते जनवरी और फरवरी माह में इस योजना के तहत धारणी तहसील के करीब 150 गांव में नल कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू किया गया था किंतु यह पूरी योजना ही क्षेत्र में असफल हो गई पानी पुरवठा विभाग ने इस योजना में जानबूझकर दोषपूर्ण अंदाजपत्रक बनाए थे जिसका ठेकेदारों ने भरपूर लाभ उठाकर बोगस काम कर समूची योजना को ही भ्रष्टाचार के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया जबकि केंद्र सरकार ने योजना प्रारंभ करते समय इसका केंद्रीय अंदाजपत्रक जारी किया था विभाग ने इस अंदाजपत्रक को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी वाला अंदाजपत्रक जारी किया तत्कालीन जिला परिषद अध्यक्ष श्री बबलू भाऊ देशमुख के पास इस संदर्भ में संपूर्ण दस्तावेजों और सबूतों के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री बबलू देशमुख ने योजना में की गई गड़बड़ियां को उजागर करने के लिए जांच कमेटी का गठन किया था जांच कमेटी ने योजना की पड़ताल की और अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपी थी समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में भारी भ्रष्टाचार और गड बडीया होने के सबूत दिए गए थे रिपोर्ट को देखते हुए इस योजना को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था परंतु जिला परिषद कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होते ही जांच समिति की रिपोर्ट को दरकिनार कर योजना के बोगस बिल निकालने की गतिविधियां शुरू होने की चर्चाएं जारी है बताया जाता है कि कुछ ग्राम पंचायतों ने इस योजना के कामों का भुगतान भी कर दिया है जबकि स्थिति यह है कि गांव में जल जीवन योजना का रत्ती भर भी लाभ नहीं मिल रहा दोषपूर्ण अंदाजपत्रक होने से इसका सही मायनों में काम नहीं हो सका फिर बील निकालने की कोशिशें कैसे की जा रही है यह सवाल नागरिकों ने उपस्थित किया है मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस और ध्यान देने की मांग क्षेत्र की जनता ने की है

Previous Post Next Post