खड़ीमालगाव शमशान_भूमि सरपंच_ग्रामसेवक की_मनमानी..खड़ीमाल गाव में शमशान भूमि के रास्ते को लेकर विवाद, सरपंच की मनमानी पर ग्रामवासियों ने जताया विरोध..


 
खड़ीमालगाव शमशान_भूमि सरपंच_ग्रामसेवक की_मनमानी..खड़ीमाल गाव में शमशान भूमि के रास्ते को लेकर विवाद, सरपंच की मनमानी पर ग्रामवासियों ने जताया विरोध..

राजु भास्करे/अमरावती जिल्हा प्रतिनिधी...

अमरावती जिल्हे के चिखलदरा तालुका में स्थित खड़ीमाल गाव में शमशान भूमि के रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्रामसभा में तय किए गए शमशान भूमि के लोकेशन को छोड़कर सरपंच और ग्रामसेवक द्वारा मनमानी तरीके से दूसरी लोकेशन पर रास्ता बनाने की कार्रवाई की जा रही है।ग्रामवासियों ने इसका विरोध जताया है और चेतावनी दी है कि यदि सरपंच अपने मनमानी तरीके से दूसरे स्थान पर रास्ता बनाते हैं, तो वे पंचायत समिति चिखलदरा और जिल्हा कलेक्टर कार्यालय अमरावती में आंदोलन करेंगे। ग्रामवासियों का कहना है कि सरपंच और ग्रामसेवक द्वारा की जा रही मनमानी कार्रवाई से ग्रामसभा के निर्णय की अवहेलना हो रही है।इस मामले में ग्रामवासियों ने पंचायत समिति चिखलदरा और जिल्हा कलेक्टर कार्यालय अमरावती से हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Previous Post Next Post