संवाददाता - राजु भास्करे...
कोटमी–दहेंद्री में भालू का हमला दहेंद्री के खेत में काम कर रहे युवक पर भालू का हमला.युवक गंभीर रूप से घायल खेत में काम कर रहे एक युवक पर भालू और उसके दो शावकों ने हमला कर दिया…हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है.इलाके में दहशत का माहौल है…कोटमी निवासी बलराम बिसराम कासदेकर, उम्र 27 वर्ष, दहेंद्री गांव से सटे खेत में मजदूरी का काम कर रहे थे।इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे एक भालू और उसके दो शावकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।हमला इतना भयावह था कि बलराम के चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना के वक्त खेत में मौजूद मजदूरों और गांव के नागरिकों ने साहस दिखाते हुए भालू को भगाया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।घायल बलराम को पहले चूरनी के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में जिला अस्पताल अमरावती रेफर किया गया।डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।यह घटना गांव और जिला परिषद स्कूल के बिल्कुल पास हुई है।सौभाग्य से स्कूल में सुबह की स्कूल होने के कारण बच्चे उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने में इलाके में 7 से 8 बार भालू के हमले हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए।ग्रामीणों और सरपंच संजू साकोम ने वन विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द भालुओं का बंदोबस्त नहीं किया गया,तो आदिवासी समाज और गांव के लोग आंदोलन करेंगे।वहीं वन विभाग का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,कुछ इलाकों में पिंजरे लगाए गए हैं,घटना का पंचनामा किया गया है और सरकारी नियमों के अनुसार पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।फिलहाल इलाके में डर का माहौल हैग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं…
